Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीना सिविल अस्पताल के मर्चरी में शव क्षत-विक्षत मामले में एक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाया।

बीना सिविल अस्पताल के मर्चरी में शव क्षत-विक्षत होने की घटना के तत्काल कलेक्टर दीपक आर्य ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिए।
     कलेक्टर आर्य ने डॉ. संजीव अग्रवाल के स्थान पर डॉ. अरविद गौर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ को आगामी आदेश तक खंड चिकित्सा अधिकारी बीना, आगासोद के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं।

बीना सिविल अस्पताल की घटना पर जांच समिति गठित,

विकासखंड खंड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

 बीना सिविल अस्पताल के मर्चरी में शव  क्षत-विक्षत होने की घटना के तत्काल पश्चात कलेक्टर दीपक आर्य ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि जांच समिति दो दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
 जांच समिति में डॉ. जे.एस. धाकड़, डॉ शेखर श्रीवास्तव, डॉ विकास यादव शामिल है।
कलेक्टर ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी को संपूर्ण घटना के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है नोटिस का जवाब एक दिवस में चाहा गया है।    

Post a Comment

0 Comments