Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मधुमक्खियों का हमला दो पुलिस कर्मी गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती


 -बटालियन में एसएएफ के जवानों पर मधुमक्खियों का हमला, एक की हालत गंभीर
- परेड में शामिल होने जा रहे और विवादित जमीन की निगरानी कर रहे जवान हुए घायल
सागर। बुधवार शाम करीब ४ बजे १० वीं बटालियन में दो जवान समेत तीन पर मधुमक्यिों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों जवानों को राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें से पीटीएस के हेड कांस्टेबिल आनंद पाल को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काटा है। उनके पूरे चेहरे व गर्दन पर डंक के निशान हैं। इस घटनाक्रम में बटालियन में रहने वाली एक महिला भी घायल हुई। जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल होने वाले दूसरे जवान गजेंद्रसिंह हैं। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बटालियन के एम्बुलेंस ड्राइवर सह-आरक्षक बृज किशोर यादव की सूझ-बूझ पूर्ण निर्णय रहा। जिसने एम्बुलेंस के साइलेंसर से मक्खियों को खदेड़ दिया।
मक्खियां कंबल के ऊपर चिपकी थी, कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाल ने कंबल ओढ़ लिया था। इसके बावजूद सैकड़ों मक्खियां कंबल के ऊपर चिपक गईं थी। इस स्थिति में कोई भी उनके पास नहीं जा रहा था। तब ड्राइवर यादव ने तरकीब निकाली। वह अपनी एम्बुलेंस को बैक ड्राइव कर हेड कांस्टेबिल पाल के पास पहुंच गए । वहां उन्होंने गाड़ी का साइलेंसर उनकी तरफ कर बार-बार एक्सीलेटर लिया। इससे ज्यादा मात्रा में धुंआ निकला और मक्खियां वहां से पलायन कर गईं।
हमले का कारण अज्ञात, ड्यूटी के वक्त अचानक टूट पड़ीं
पीटीएस से से मिली जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के इस हमले का कारण अज्ञात है। इस बारे में पीटीएस की डीएसपी डॉ. ऋतु उपाध्याय ने बताया कि हेड कांस्टेबिल पाल, पीटीएस के नए रिक्रूट्स को परेड कराने अपने घर से निकले थे। तभी उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मक्खियां इतनी आक्रोशित थी कि उन्होंने पास ही निगरानी तंबू के बाहर तैनात गजेंद्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। गजेंद्र की ड्यूटी पीटीएस-बटालियन और कॉलोनाइजर के मध्य चल रहे विवाद के मद्देनजर जमीन की निगरानी के लिए लगाई गई थी।

Post a Comment

0 Comments