Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कैदियों की पारिश्रमिक राशि बढ़ेगीः गृह मंत्री ने किया ऐलान।

कैदियों की पारिश्रमिक राशि बढ़ेगीः गृह मंत्री ने किया ऐलान, टेरर फंडिंग मामले में हिरासत में लिए 2 युवकों को छोड़ा, कांग्रेस के राजभवन घेराव पर नरोत्तम का तंज, बोले- दुबई में रहकर आंदोलन की रूपरेखा
भोपाल। मध्यप्रदेश में टेरर फंडिंग मामले में सिवनी से हिरासत में लिए गए 2 युवकों छोड़ दिया गया है।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सिवनी में 2 लोगों को एनआईए ने हिरासत में लिया था। 2 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। नोटिस देकर सभी को बेंगलुरु बुलाया गया है। NIA के द्वारा पकड़े गए लोगों के पास से कई तरह के संदिग्ध दस्तावेज मिले। इनमें पेन ड्राइव, हार्ड डिक्स समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए। कार्रवाई में कुल 26 आर्टिकल जप्त किए गए। तीसरे व्यक्ति से भी पूछताछ हुई थी जिसकी तलाशी ली गई थी। उसका नाम अकबर है उन्हें नोटिस देकर बेंगलुरु में बुलाया गया है।प्रदेश के जेल में बंद कैदियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जेल में बंद कैदियों के पारिश्रमिक में वृद्धि का ऐलान किया है। ऐलान के मुताबिक अब कुशल कैदियों को 120 रुपए से बढ़ाकर 154 रुपए और अकुशल कैदियों को 72 की जगह अब 92 रुपए मिलेंगे। प्रदेश की जेलों में 21 हजार कैदी सजा काट रहे है।
दुबई में बैठकर कमलनाथ ने कल राजभवन घेराव आंदोलन की रणनीति बनाई है। 13 मार्च को होने वाले कांग्रेस के राज भवन घेराव पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। कहा कि- सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस के राजभवन के घेराव की जानकारी मिली है। राजभवन घेराव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कमलनाथ 4 दिन से दुबई में रहकर आंदोलन की रूपरेखा बना रहे है।

Post a Comment

0 Comments